महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। दो दिन पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थी। एक्टर गूफी पेंटल शकुनि मामा के किरदार से अलग ही पहचान बनाई थी।

HighLightsशकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन
दिल और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।
शाम 4 बजे मुंबई में होगा अंतिम संस्कार।
सोमवार की सुबह मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। दो दिन पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थी। एक्टर गूफी पेंटल शकुनि मामा के किरदार से अलग ही पहचान बनाई थी।
तीन दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती
शुक्रवरा को एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। इसी बीच गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने उनकी सेहत के बारे में जाकारी भी दी थी। हितेन ने बताया था कि, चाचा गूफी पेंटल को पहले से दिल और किडनी से रिलेटेड बीमारी से जूझ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों का वो इलाज करवा रहे हैं।
हितेन पटेंल ने शेयर की न्यूज
एक्टर के निधन की खबर उनके भतीजे हितेन ने भी पुष्टि कर दी है। हितेन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है- महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। बता दें, एक्टर का पूरा नाम सरबजीत गूफी पेंटल था।

आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक का एक्टर का आज शाम 4 बजे मुंबई में ही अंतिम संस्कार होगा। एक हफ्ते पहले गूफी की तबियत बिगड़ी थी। उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। फिर कंडीशन खराब होने पर उन्हें मुंबई लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।
गूफी पेंटल ने कई शो में किया था काम
गूफी पेंटल के टीवी करियर की बात करे तो उन्होंने 'महाभारत' के अलावा मिसेज कौशिक की पांच बहुएं', 'कर्ण संगिनी', 'जय कन्हैया लाल की' जैसे कई सीरियलों में काम किया। इसके अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जिनमें 'रफ्फू चक्कर', 'दिल्लगी', 'देस परदेस', 'मैदान-ए-जंग', 'दावा', 'द रिवेंज: गीता मेरा नाम' शामिल रही। गूफी ने 1975 में 'रफू चक्कर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।