पश्चिमी रवांडा में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, 50 से अधिक लोगों ने गंवाई जान

 पश्चिमी रवांडा में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, 50 से अधिक लोगों ने गंवाई जान


Heavy Rains in Rwanda पश्चिमी रवांडा में भारी बारिश और बाढ़ आने से करीब 55 लोगों की मौत हो गई हैं। गवर्नर हैबिटेगेको फ्रास्वा ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

Rwanda Rain: पश्चिमी रवांडा में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, 50 से अधिक लोगों ने गंवाई जान
 पश्चिमी रवांडा में भारी बारिश और बाढ़ आने से करीब 55 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं, कई लोग अपने घरों में फंसे हुए है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। पश्चिमी प्रांत के गवर्नर हैबिटेगेको फ्रास्वा ने समाचार एजेंसी रायटर्स को बताया कि पूरी रात भारी बारिश होने के कारण रवांडा के चार जिलों में जल भराव हो गया है।

कई लोगों की गई जान

गवर्नर हैबिटेगेको फ्रास्वा ने आगे बताया कि बाढ़ से कई जानें गई हैं। लगभग 55 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं, कई लोग अपने घरों में फंसे हुए है। उन्होंने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो में दिखा कहर

राज्य द्वारा संचालित रवांडा ब्रॉडकास्टिंग एजेंसी ने एक वीडियो क्लिप अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें सड़क के किनारे बहता हुआ गंदा पानी देखा जा सकता है और कई घर तबाह हो गए हैं। रवांडा मौसम विज्ञान एजेंसी (आरएमए) ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश देश के विभिन्न हिस्सों में हो सकती है।

20 से 25 मई तक देश के कई हिस्सों में होगी बारिश

आरएमए के वैज्ञानिकों ने मार्च से मई तक देश भर के कुछ हिस्सों में 500 मिमी और 600 मिमी के बीच भारी बारिश का अनुमान लगाया था। बारिश से बाढ़, भूस्खलन, तेज हवाओं और अन्य चरम मौसम संबंधी घटनाओं जैसी आपदाओं का कारण बन सकती है। RMA ने 20 से 25 मई तक देश के दक्षिणपूर्वी हिस्सों और रवांडा की राजधानी किगाली के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »