
एंबेसी ने एक ट्वीट में कहा कि फ्रांस की ओर से अभियान जारी है। बीती रात सेना के दो विमानों ने 28 देशों के 388 लोगों को सूडान से बाहर निकाला है जिनमें भारतीय भी शामिल हैं। हालांकि कितने भारतीयों को बचाया गया है कि ये नहीं बताया गया।
फ्रांस ने सूडान में फंसे भारत सहित 27 अन्य देशों के नागरियों को निकाला है। नई दिल्ली स्थित फ्रांस एंबेसी ने सोमवार को बताया कि 28 देशों से 388 लोगों को सूडान से निकाला गया है। इसमें भारत के लोग भी शामिल हैं। फ्रांस की ओर अभियान जारी है। एंबेसी ने एक ट्वीट में कहा कि फ्रांस की ओर से अभियान जारी है। बीती रात सेना के दो विमानों ने 28 देशों के 388 लोगों को सूडान से बाहर निकाला है, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं। हालांकि, कितने भारतीयों को बचाया गया है कि ये नहीं बताया गया। रविवार को सउदी अरब ने भी कहा था कि उसने सूडान से 66 नागरिकों को बचाया है, जिसमें भारत के कुछ लोग हैं।