WhatsApp for CarPlay भारत में लॉन्च, अब गाड़ी में भी देख सकेंगे कॉल और चैट हिस्ट्री!

 WhatsApp for CarPlay भारत में लॉन्च, अब गाड़ी में भी देख सकेंगे कॉल और चैट हिस्ट्री!


WhatsApp for CarPlay को लॉन्च किया गया है। ये एक स्टैंडअलोन एप है। इस एप में कई कैपेबिलिटीज मिलेंगी। साथ ही ये एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को सपोर्ट करता ह ...और पढ़ें





WhatsApp for CarPlay एप को लॉन्च किया गया है।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp for CarPlay स्टैंडअलोन एप को व्हीकल इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया है। इसे 'बड़ा अपडेट' कहा जा रहा है। CarPlay के लिए ये नया WhatsApp एप अब भारत और दुनिया के दूसरे बाजारों में उपलब्ध है। ये नया एप यूजर्स के लिए नई एबिलिटीज और फीचर्स लेकर आया है। WhatsApp for CarPlay पहले सिर्फ डेवलपर्स और iOS बीटा प्रोग्राम में शामिल यूजर्स के लिए TestFlight एप पर बीटा वर्जन में उपलब्ध था। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले, इस एप में WhatsApp चैट और कॉल हिस्ट्री देखने का फीचर देखा गया था। बताया जा रहा है कि ये फीचर्स अब ऐप के स्टेबल वर्जन में भी आ गए हैं।

WhatsApp for CarPlay एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को सपोर्ट करता है

मंगलवार को, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने iOS के लिए WhatsApp का वर्जन 26.13.74 अपडेट जारी किया, जिसमें कुछ बग फिक्स किए गए थे। हालांकि, इस नए अपडेट की सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें व्हीकल इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए CarPlay का नया और अलग WhatsApp एप पेश किया गया है। इसे 'बड़ा अपडेट' बताते हुए, WhatsApp ने App Store पर एक इवेंट पोस्ट करके CarPlay के लिए WhatsApp के लॉन्च की घोषणा की। इस बारे में सबसे पहले WABetaInfo ने जानकारी दी थी।




कंपनी का कहना है कि CarPlay के लिए WhatsApp अभी भारत समेत दुनिया के कुछ चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध है। ये यूजर्स को अपनी गाड़ी के इंफ़ोटेनमेंट सिस्टम से सीधे 'फ्रेंड्स एंड ग्रुप्स' को कॉल और मैसेज करने की सुविधा देता है, बशर्ते उनका iPhone सिस्टम से जुड़ा हो। फिलहाल, WhatsApp ने अभी तक CarPlay के इस नए एप में मिलने वाले फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन बताया जा रहा है कि एप के बीटा वर्जन में पहले जो फीचर्स देखे गए थे, वे अब इसके स्टेबल वर्जन में भी आ गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक CarPlay के लिए WhatsApp ऐप में चैट और कॉल हिस्ट्री दिखाने के लिए दो अलग-अलग सेक्शन हैं। इससे यूजर्स ये देख सकते हैं कि उन्होंने हाल ही में WhatsApp के जरिए किन लोगों को कॉल या मैसेज किया है। यूजर्स अपनी गाड़ी के डैशबोर्ड से ही सीधे कॉल कर सकते हैं। हालांकि, चैट विंडो खोलने के लिए, यूज़र्स को अपनी गाड़ी रोकनी होगी और अपने फोन पर चैट देखनी होगी। कहा जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि गाड़ी चलाते समय यूजर्स का ध्यान न भटके।


मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि यूजर्स WhatsApp मैसेज का जवाब बोलकर (voice dictation) दे पाएंगे। अब तक, यूजर्स को Siri से मिले हुए मैसेज पढ़वाने पड़ते थे और Siri के जरिए ही उनका जवाब देना पड़ता था। अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, WhatsApp और फोन के नॉर्मल कॉल एक ही पेज पर दिखाई देंगे। हालांकि, WhatsApp for CarPlay एप के साथ, यूजर्स हाल ही के WhatsApp कॉल्स को एक अलग स्क्रीन पर अलग से देख पाएंगे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »