वीवो आज भारत में अपना नया Vivo T5 Pro 5G फोन लॉन्च कर रहा है। यह मिड-रेंज स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट, 9020mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट च ...और पढ़ें

Vivo का 9,020mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो आज भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Vivo T5 Pro 5G के नाम से पेश करने वाली है। कहा जा रहा है कि ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होने वाला है जिसमें स्नैपड्रैगन 7 सीरीज चिपसेट, OLED डिस्प्ले, जबरदस्त फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक बड़ी बैटरी और डुअल-कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है। ऐसे में अगर आप भी एक मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए वेट कर सकते हैं...
Vivo T5 Pro की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि Vivo T5 Pro की कीमत 30 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये के बीच हो सकती है। याद दिला दें कि भारत में कंपनी ने Vivo T4 Pro को 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। वहीं, अब नया वाला Vivo T5 Pro 5G आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद आप इस फोन को भारत में Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे।
Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
फोन की लिस्टिंग में इसके काफी फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। डिवाइस स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट से लैस होने वाला है। यह नया फोन फास्ट प्रोसेसर के साथ UFS 3.1 स्टोरेज भी ऑफर करेगा, ताकि लोडिंग स्पीड और एप परफॉर्मेंस बेहतर हो सके।
इतना ही नहीं वीवो के इस डिवाइस में 7000mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलने वाला है। कंपनी का दावा है कि यह अपनी कैटेगरी में सबसे बड़ा कूलिंग सिस्टम होने वाला है। ये कूलिंग सिस्टम गेमिंग या ज्यादा हैवी टास्क के दौरान डिवाइस का तापमान कंट्रोल रखेगा।
9,020mAh की बड़ी बैटरी
बैटरी कैपेसिटी भी इस फोन की एक और खासियत होगी, जहां 9,020mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। साथ ही इस फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि डिवाइस में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। इस पैनल में 1.5K रिज़ॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी।
Vivo T5 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। साथ ही फोन में एक 2MP का बोकेह लेंस भी मिलेगा। सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है। डिवाइस के फ्रंट और रियर से आप 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड भी कर सकेंगे।