Realme का 6,300mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 90Hz तक रिफ्रेश रेट और 6.74-इंच डिस्प्ले भी

 Realme का 6,300mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 90Hz तक रिफ्रेश रेट और 6.74-इंच डिस्प्ले भी



Realme जल्द ही भारत में अपनी नई C-सीरीज का स्मार्टफोन Realme C81 लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह Realme Note 80 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता ...और पढ़ें




टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme जल्द ही अपनी नई C-सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे कंपनी Realme C81 के नाम से पेश कर सकती है। हालांकि Realme ने अभी तक इस डिवाइस की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन हाल ही में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ये फोन जल्द ही इंडियन मार्केट में एंट्री लेने वाला है।


रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह डिवाइस Realme Note सीरीज के किसी मौजूदा मॉडल का ही एक नया Rebadged वर्जन हो सकता है, जिसमें परफॉर्मेंस-सेंट्रिक हार्डवेयर या बेहतर कैमरा के बजाय, बड़ी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी लाइफ और मजबूत डिजाइन मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि इस डिवाइस में और क्या क्या खास हो सकता है।


Realme C81 के कलर और स्टोरेज वेरिएंट

91Mobiles की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक आने वाला Realme C81 हैंडसेट 4GB+64GB और 4GB+128GB RAM और स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। डिवाइस को Glacier Blue Asia और Storm Black Asia कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।


साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme C81 को मॉडल RMX5388 नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। यह जानकारी इसलिए खास है क्योंकि यही मॉडल नंबर Realme Note 80 का भी है, जो पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। इससे ये संकेत मिलता है कि Realme, Note 80 को ही एक नए नाम के साथ यानी भारत में Realme C81 के तोर पर पेश किया जा सकता है।

Realme C81 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

आसान शब्दों में कहें तो Realme C81 में वही स्पेसिफ़िकेशन देखने को मिल सकते हैं जो Note 80 में हैं। इस डिवाइस में 6.74-इंच की HD+ LCD स्क्रीन देखने को मिल सकती है। साथ ही डिवाइस में 90Hz तक का रिफ़्रेश रेट और 563 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।


यह डिवाइस Unisoc T7250 चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में 4GB RAM और Android 15-बेस्ड Realme UI मिल सकती है। इसके अलावा डिवाइस में 6,300mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »