OnePlus का गेमिंग कंट्रोलर वाला 5G फोन इस दिन आएगा, 8,600mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट भी
OnePlus जल्द ही गेमर्स के लिए Ace 6 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। यह फोन 28 अप्रैल को चीन में पेश होगा। इसमें एक खास गेमिंग कंट्रोलर भी मिलेगा, जो शूट ...और पढ़ें

OnePlus का गेमिंग कंट्रोलर वाला 5G फोन इस दिन आएगा, 8,600mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट भी
OnePlus Ace 6 Ultra गेमर्स के लिए खास फोन।
शूटर गेम्स के लिए डेडिकेटेड गेमिंग कंट्रोलर मिलेगा।
8,600mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले संभावित है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही गेमर्स के लिए अपना सबसे शानदार फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को कंपनी वनप्लस Ace 6 Ultra के नाम से पेश करने वाली है। डिवाइस पूरी तरह से गेमर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है और इसमें फ्लैगशिप परफॉर्मेंस मिलने वाली है।
OnePlus इस महीने 28 अप्रैल को ये डिवाइस चीन में लॉन्च करेगा। इस स्मार्टफोन के साथ-साथ, ब्रांड ने एक डेडिकेटेड कंट्रोलर भी पेश किया है, जो ज्यादा इमर्सिव मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। ऐसे में अगर आप भी गेमिंग के लिए कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए वेट कर सकते हैं।
OnePlus Ace 6 Ultra में क्या-क्या होगा खास
कंपनी Ace 6 Ultra और इसके साथ आने वाले गेमिंग कंट्रोलर को एक ऐसे कंबाइंड सिस्टम के तौर पर पेश कर रही है जिसे खास तौर पर शूटर गेम्स के लिए डिजाइन किया गया है। जब आप फोन को कंट्रोलर के बिना यूज करते हैं तो स्मार्टफोन एक रेगुलर हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस की तरह ही काम करता है। जबकि कंट्रोलर जुड़ने के बाद ये एक हैंडहेल्ड कंसोल जैसे सेटअप ऑफर करता है।
गेमिंग के लिए खास फिजिकल बटन
इस सेटअप में सबसे खास बात इसमें चार फिजिकल बटन हैं, जिससे खिलाड़ी स्टैंडर्ड दो-उंगली वाले कंट्रोल से आगे बढ़ सकते हैं। यह हाइब्रिड इनपुट सिस्टम टच जेस्चर को फिजिकल ट्रिगर के साथ मिलाता है, जिससे निशाना लगाने, फायर करना और चलने जैसी मुश्किल चीजें बेहतर तालमेल के साथ एक ही टाइम पर की जा सकती हैं।
OnePlus Ace 6 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
हार्डवेयर की बात करें तो OnePlus के इस डिवाइस में Dimensity 9500 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इस फोन में 6.83-इंच का OLED 1.5K 165Hz डिस्प्ले मिल सकता है। फोन बहुत ज्यादा रिस्पॉन्सिव टच इनपुट भी ऑफर कर सकता है। इतना ही नहीं फोन में 8,600mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है।