इन्वर्टर पर पूरी रात चल जाएगा फैन, खरीदने से पहले ये चीज चेक करें
गर्मियों में बिजली कटौती से राहत के लिए BLDC पंखे इन्वर्टर पर पूरी रात चल सकते हैं, क्योंकि ये सामान्य पंखों से 50-65% कम बिजली खाते हैं। ...और पढ़ें

इन्वर्टर पर पूरी रात चल जाएगा फैन, खरीदने से पहले ये चीज चेक करें
गर्मियां आ गई हैं और अब बिजली कटौती भी होने लगेगी। ऐसे में इस गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इन्वर्टर का सहारा लेते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि क्या पंखा पूरी रात इन्वर्टर पर चल पाएगा या नहीं।
हालांकि आजकल मार्केट में BLDC मोटर वाले फैन आ गए हैं जो तेजी से लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ऐसा इस लिए क्योंकि ये कम बिजली खपत करते हैं। इतना ही नहीं ये फैन नॉर्मल पंखों की तुलना में ज्यादा किफायती साबित हो रहे हैं।
50 से 65% तक कम बिजली खर्च
दरअसल, BLDC यानी Brushless Direct Current मोटर वाले फैन रेगुलर फैन के मुकाबले करीब 50 से 65% तक कम बिजली खर्च करते हैं। जहां एक नॉर्मल फैन लगभग 70 से 80 वॉट बिजली लेता है तो वहीं BLDC फैन सिर्फ 25 से 35 वॉट में आसानी से चल सकता है।
यही कारण है कि इन्वर्टर पर ये फैन पूरी रात आसानी से चल जाएगा। ऐसे में अगर आप अभी घर के लिए कोई नया फैन ले रहे हैं और आपके एरिया में बहुत ज्यादा लाइट जाती है तो BLDC मोटर वाले फैन ही लें। ये फैन इन्वर्टर पर पूरी रात चल जाएंगे।
बैटरी की कैपेसिटी भी जरूर चेक
हालांकि, सिर्फ BLDC फैन खरीद लेना काफी नहीं है बल्कि आपको अपने इन्वर्टर और बैटरी की कैपेसिटी भी जरूर देखनी चाहिए। अगर आपके पास 150Ah की बैटरी है, तो एक BLDC फैन 8 से 10 घंटे तक आसानी से चल सकता है।
जबकि बैटरी पुरानी या कमजोर होने पर तो बैकअप टाइम और भी ज्यादा कम हो सकता है। इतना ही नहीं फैन की स्पीड सेटिंग भी बैकअप पर सीधा असर डाल सकती है। अगर आप फैन को हाई स्पीड पर चला रहे हैं तो बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है, जबकि मीडियम या लो स्पीड पर ये ज्यादा टाइम तक चल सकता है।