Airtel का 50 रुपये से कम का प्लान, मिलेगा डेटा और IPL देखने के लिए JioHotstar भी
Airtel अपने ग्राहकों को काफी सारे प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है। एक नया प्लान कंपनी ने बीते दिनों पेश किया है। इसकी कीमत 50 रुपये से कम है। आइए जानते है ...और पढ़ें

Airtel ने हाल ही में 48 रुपये का नया प्लान पेश किया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दूसरे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने बीते दिनों अपने यूजर्स के लिए एक नया 48 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया। ये एक डेटा वाउचर है और इस प्लान में यूजर्स को OTT (ओवर-द-टॉप) का बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। ये नया प्लान लगभग सभी सर्कल्स में उपलब्ध है। इस नए प्लान के साथ, यूजर्स को कुछ 4G डेटा के साथ-साथ एक OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा। इस OTT प्लेटफॉर्म के जरिए, यूजर्स IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 भी देख पाएंगे। तो शायद आपने पहले ही अंदाजा लगा लिया होगा कि ये कौन सा OTT प्लेटफॉर्म है। इस प्लान में यूजर्स के लिए JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन शामिल है। आइए नीचे इस प्लान और इसके बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।
भारती एयरटेल का नया 48 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारती एयरटेल का नया 48 रुपये का प्रीपेड प्लान डेटा और OTT एक्सेस के साथ आता है। ये यूजर्स को कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं देता है। हालांकि, इसकी अपनी अलग से 1 महीने की वैलिडिटी है। इसलिए OTT का एक्सेस भी एक महीने के लिए ही है।
इस प्लान के साथ यूज़र्स को 1GB 4G डेटा मिलता है। इसके साथ ही, एक महीने के लिए JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। वैसे, आपको यहां केवल 1GB डेटा मिलता है, लेकिन इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत JioHotstar का एक्सेस है। कंपनी की तरफ से ये एक सही समय पर किया गया बदलाव है, क्योंकि यूजर्स अभी IPL 2026 देखने के लिए JioHotstar का एक्सेस चाहेंगे।
देखने से ऐसा लगता है कि ये डेटा वाउचर लगभग हर सर्कल में उपलब्ध है। ये एयरटेल का अकेला ऐसा डेटा प्लान नहीं है जिसमें यूजर्स के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा भी कई प्लान हैं, जैसे 195 रुपये, 279 रुपये और 361 रुपये वाले प्लान। कंपनी के 279 रुपये वाले प्लान में Netflix और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है और इसकी वैलिडिटी भी एक महीने की है।