X भारत में हुआ डाउन, यूजर्स एक्सेस नहीं कर पा रहे फीड्स

 X भारत में हुआ डाउन, यूजर्स एक्सेस नहीं कर पा रहे फीड्स


Downdetector के मुताबिक, X (पहले Twitter) में एक और आउटेज आया है, जो संभवतः भारतीय समयानुसार रात 8:15 बजे के आसपास शुरू हुआ। इस डाउनटाइम के कारण वेबसा ...और पढ़ें





सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन हो गया है।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) को भारत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ये जानकारी Downdetector के हवाले से मिली है। यूजर्स ने बताया है कि वे प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई फीड्स और लिंक्स को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।


रात 8:17 बजे तक, पूरे भारत में कुल 1227 आउटेज रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। Downdetector पर रात 8:30 बजे IST के ताजा अपडेट के मुताबिक, 4500 से ज्यादा यूजर्स ने आउटेज की रिपोर्ट की है।
भारत में Twitter डाउन

पूरे भारत में X के हजारों यूजर्स ने बताया है कि वे इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, प्लेटफॉर्म से अलर्ट्स अभी भी मिल रहे हैं, लेकिन यूजर्स का कहना है कि वे अपनी फीड्स को रिफ्रेश नहीं कर पा रहे हैं।






Downdetector Screenshot.

रिफ्रेश करने पर, यूजर्स को 'कुछ गड़बड़ हो गई, फिर से कोशिश करें' (something went wrong, try again) का मैसेज मिल रहा है।

इसी तरह मोबाइल एप्लिकेशन पर यूजर्स को ये मैसेज दिखाई दे रहा है- 'इस समय पोस्ट्स नहीं मिल पा रहे हैं। कृपया बाद में फिर से कोशिश करें' (Cannot retrieve posts at this time. Please try again later)।

Downdetector के मुताबिक, भारत के साथ-साथ यूनाइटेड स्टेट्स में भी आउटेज की रिपोर्ट मिली है, जहां पिछले 30 मिनट में 14,000 से ज्यादा यूजर्स ने रिपोर्ट दर्ज की है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »