Samsung के नए 5G फोन की लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, 6000mAh बैटरी समेत कई शानदार फीचर्स

 Samsung के नए 5G फोन की लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, 6000mAh बैटरी समेत कई शानदार फीचर्स



सैमसंग भारत में 17 मार्च को गैलेक्सी M17e 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले इसकी संभावित कीमत लगभग 14,000 रुपये सामने आई है। इस बजट स् ...और पढ़ें






Samsung के नए 5G फोन की लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, 6000mAh बैटरी समेत कई शानदार फीचर्स

गैलेक्सी M17e की शुरुआती कीमत ₹14,000 हो सकती है।


इसमें 6000mAh बैटरी और 50MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा।


6.7 इंच HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग जल्द ही भारत में अपना एक और नया बजट 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी 17 मार्च को भारत में गैलेक्सी M17e के नाम से पेश करने वाली है। अब एक नई रिपोर्ट में लॉन्च से पहले ही आने वाले डिवाइस की कीमत सामने आ गई है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आने वाला 5G स्मार्टफोन लगभग 14 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकता है।


हालांकि कीमत को लेकर सैमसंग ने अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। फिर भी शुरुआती रिपोर्ट्स से अंदाजा मिलता है कि इस महीने के आखिर में लॉन्च होने पर फोन कंपनी के बजट लाइनअप में फिट हो सकता है। चलिए जानते हैं कि फोन में क्या क्या खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं...


Samsung Galaxy M17e के खास स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग ने लॉन्च से पहले ही गैलेक्सी M17e के कई फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं। फोन में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा और इसमें वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिल सकती है। फोन में मीडियाटेक 6300 प्रोसेसर, 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज भी मिल सकती है। फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए एक माइक्रोSD कार्ड स्लॉट भी मिलेगा।


Samsung Galaxy M17e के कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी M17e में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है, जबकि फ्रंट कैमरा 8MP का होने वाला है। डिवाइस में 6000mAh की बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है। दूसरे हार्डवेयर फीचर्स की बात करें तो फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग भी मिलेगी।


सॉफ्टवेयर की बात करें तो सैमसंग के इस नए डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड One UI 8.0 मिल सकता है। सैमसंग का कहना है कि डिवाइस को 6 जेनरेशन के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। फोन में सर्किल टू सर्च और जेमिनी AI असिस्टेंट का एक्सेस भी मिलने वाला है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »