Realme 16 5G से लेकर OnePlus Nord 6 तक... भारत में अगले महीने लॉन्च होने वाले हैं ये फोन्स

 Realme 16 5G से लेकर OnePlus Nord 6 तक... भारत में अगले महीने लॉन्च होने वाले हैं ये फोन्स


अगर आप एक नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो आपको बता दें कि अप्रैल की शुरुआत में ही भारत में कई नए फोन्स लॉन्च होने वाले हैं। आइए जानते हैं इ ...और पढ़ें




भारत में जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये नए फोन्स।


 स्मार्टफोन कंपनियां हर महीने नए-नए फोन लॉन्च करती हैं। आने वाले महीने यानी अप्रैल में भी कई बड़ी कंपनियों के नए फोन्स बाजार में देखने को मिलेंगे। आइए इन्हीं अपकमिंग फोन्स की लिस्ट देखते हैं। इस लिस्ट में Realme, Vivo और OnePlus जैसी कई नामी कंपनियों के फोन हैं।

Realme 16 5G

Realme 16 5G को 2 अप्रैल को भारत में पेश किया जाएगा। Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी होगी, जिसके साथ 60W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Realme 16 5G में Google Pixel स्मार्टफोन की तरह ही एक हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें 50MP सेंसर के साथ एक सर्कुलर LED फ्लैश लगा होगा। इसमें ग्लोबल वेरिएंट की तरह MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर हो सकता है।




OnePlus Nord 6

OnePlus की मिड-रेंज 'Nord' सीरीज भारत में बहुत ज्यादा पॉपुलर है। इस महीने, चीनी ब्रांड Nord 6 लॉन्च करेगा। इसे 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर होगा। इस स्मार्टफोन में 9,000mAh की बैटरी होगी। साथ ही इसमें 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले भी हो सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz और पीक ब्राइटनेस 1,800 nits होगी। इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसकी कीमत लगभग 35,900 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।


Vivo V70 FE 5G

Vivo V70 FE 5G को भारत में 2 अप्रैल, 2026 को लॉन्च किया जाना है। ये 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के सेगमेंट में आ सकता है। इसमें जबरदस्त 7,000mAh की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, 200MP का मेन कैमरा और 6.83-इंच का 1.5K 120Hz OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें वीवो की पहली डार्कनेस ग्लो टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।



Share this

Related Posts

Previous
Next Post »