हाई-क्वालिटी म्यूजिक बनाना अब हुआ बाएं हाथ का खेल! Gemini AI से चुटकियों में ऐसे बनाएं
अब AI की मदद से ऐसे ऐसे काम आसानी से हो जा रहे हैं, जिनकी कल्पना करना पहले थोड़ा मुश्किल था। AI अब एक प्रॉम्प्ट के जरिए म्यूजिक भी बना देता है। आइए जा ...और पढ़ें

Google Gemini से म्यूजिक बनाने का तरीका यहां जानें।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। म्यूज़िक बनाने का मतलब आम तौर पर इंस्ट्रूमेंट्स, सॉफ्टवेयर, प्लगइन्स और बहुत सारा समय होता है। लेकिन अब, आप सिर्फ एक प्रॉम्प्ट टाइप करके 30-सेकंड का पूरा म्यूजिक ट्रैक बना सकते हैं। AI की मदद से, अब आपको किसी स्टूडियो या मिक्सिंग कंसोल की जरूरत नहीं है। Google का कुछ समय पहले पेश किया गया AI म्यूजिक मॉडल, Lyria 3, अब Gemini एप में इंटीग्रेट हो गया है। और अगर आप बैकग्राउंड स्कोर, सोशल मीडिया म्यूजिक, या छोटे-मोटे साउंड इफेक्ट बनाना चाहते हैं। तो ये आपके लिए बहुत काम की चीज है।
Gemini Lyria 3 क्या है?
ये Google DeepMind का AI म्यूजिक बनाने वाला मॉडल है, जो टेक्स्ट, इमेज या छोटे वीडियो को भी 30-सेकंड के पूरे म्यूजिक ट्रैक में बदल देता है। आपको बस म्यूज़िक का मूड, जॉनर, टेम्पो, इंस्ट्रूमेंट्स, या जिस तरह की आवाज (vocals) आप चाहते हैं, उसके बारे में बताना होगा। बाकी का काम- जैसे कंपोजिशन, लेयरिंग, मिक्सिंग और यहां तक कि गाने के बोल लिखने जैसे काम AI खुद कर लेगा। अगर आप सोच रहे हैं कि इसे इस्तेमाल कैसे करें, तो आइए जानते हैं।
Gemini की मदद से अपना AI म्यूजिक ट्रैक कैसे बनाएं?
सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी अलग एप की जरूरत नहीं है। आपको बस ये करना है:अपडेटेड Gemini एप ओपन करें और पक्का कर लें कि आपके इलाके में म्यूजिक बनाने की सुविधा उपलब्ध है।
एक चैट शुरू करें और म्यूजिक बनाने का ऑप्शन चुनें।
अब, सबसे पहले सोच लें कि आप क्या इनपुट देना चाहते हैं; आप टेक्स्ट प्रॉम्प्ट, अपलोड की गई इमेज या छोटे वीडियो का इस्तेमाल करके म्यूजिक बना सकते हैं। हालांकि, शुरुआत करने के लिए टेक्स्ट सबसे आसान तरीका है।
इसके बाद, अपना प्रॉम्प्ट डालें और उसमें जॉनर (जैसे पॉप, सिनेमैटिक, लो-फाई, मेटल), टेम्पो (जैसे धीमा, 70 BPM, तेज), मूड (जैसे रोमांटिक, ड्रामैटिक, एनर्जेटिक), इंस्ट्रूमेंट्स (जैसे गिटार, सिंथ, ड्रम), लैंग्वेज और वॉयस (अगर आप गाने के बोल चाहते हैं) के बारे में बताएं।
प्रॉम्प्ट सबमिट करें; Lyria 3 अपने आप ही ट्रैक को कंपोज और अरेंज कर देगा। फिर आप लेयर्ड इंस्ट्रूमेंट्स, बैलेंस्ड मिक्सिंग सुन सकेंगे। साथ ही अगर आपने रिक्वेस्ट किया हो तो AI वोकल्स भी।
आप ऑडियो फाइल का प्रीव्यू देख सकते हैं और उसे सीधे डाउनलोड भी कर सकते हैं। Google ने ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए ट्रैक में SynthID वाटरमार्क लगाया है, जिससे ये पता चलता है कि ये AI की मदद से बनाया गया है।
18 साल से ज्यादा उम्र के यूजर्स इसे कई भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनमें अंग्रेजी और हिंदी भी शामिल हैं। Gemini के पेड प्लान में आपको ज्यादा लिमिट मिलती है।