दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और बेहतरीन परफॉर्मेंस

 दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और बेहतरीन परफॉर्मेंस



मोटोरोला एज 70 फ्यूजन उन यूजर्स के लिए है जो आकर्षक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और पावरफुल बैटरी चाहते हैं। इसमें 7000 एमएएच बैटरी, 144 हर्ट्ज डिस्प्ले, ...और पढ़ें





7000 एमएएच बैटरी और 144 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले।


स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट से दमदार परफॉर्मेंस।


50 एमपी कैमरा और आकर्षक डिजाइन युवा यूजर्स के लिए।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटारोला एज 70 फ्यूजन मोटोरोला द्वारा पेश यह फोन उन यूजर्स के लिए है, जो आकर्षक डिजाइन, परफॉर्मेंस के साथ पावरफुल बैटरी चाहते हैं। इस फोन में विश्वसनीय स्नैपड्रैगन परफार्मेंस, ड्यूरेबल बिल्ड क्वॉलिटी, बेहतर कैमरा, 7000 एमएएच की बैटरी और 144 हर्ट्ज का डिस्प्ले दिया गया है।


डिजाइन एवं डिस्प्ले : कर्व्ड डिस्प्ले, स्लिम प्रोफाइल और रियर पैनल में पैटर्न टेक्स्चर के साथ फैब्रिक फिनिश से डिजाइन युवा यूजर्स को आकर्षित करेगा। अन्य फोन की तरह इसके बैक पैनल में मेटल या ग्लास नहीं है। यह फोन ब्लू सर्फ, कंट्री एयर और सिलुएट तीन कलर ऑप्शन में है। फोन 7.99 एमएम पतला और 193 ग्राम का है, इससे हाथ में लगातार होने पर भारी महसूस नहीं होता। इस फोन में 6.78 इंच 144 हर्ट्ज के साथ 1.5के क्वॉड कर्व्ड एमोलेड सुपर एचडी डिस्प्ले हैं और पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक है। इसके चलते आउटडोर में इसकी ब्राइटनेस पर्याप्त रहती है। स्क्रीन पर विजुअल्स शार्प, ब्राइट, वाइब्रेंट दिखता है। इसमें गोरिल्ला ग्लास 7आइ प्रोटेक्शन मिलता है।
परफार्मेंस एंड साफ्टवेयर : एज 70 फ्यूजन में स्नैपड्रैगन 7एस 4 जेन चिपसेट और अंतुतु मार्क 10 लाख से अधिक होने से फोन का प्रदर्शन संतोषजनक माना जा सकता है। एंड्रायड 16 आधारित हेलो यूआइ फोन के इंटरफेस को साफ सुथरा और स्मूथ रखता है। फोन में 12जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज तक आप्शन है। गूगल के एप्स के अलावा इसमें अनावश्यक ब्लोटवेयर नहीं हैं। मोटो एआइ के तहत बेसिक फीचर्स जैसे नोट्स लेने, टास्क रिमाइंडर, क्वेरी का जवाब देने, अपडेट्स आदि की सुविधा मिलती है। फोटोग्राफी, प्रोडक्टिविटी के लिए एआइ इमेज स्टूडियो, स्टाइल सिंक, इंटेलिजेंट फोटोग्राफी जैसे फीचर्स मिलते हैं।



कैमरा : रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो 50 एमपी सोनी एलवाइटी-710 प्राइमरी सेंसर के साथ 13 एमपी का अल्ट्रा वाइड सेंसर है, वहीं फ्रंट में 32 एमपी का सेल्फी कैमरा है। इन कैमरों से फोटो में नेचुअल फील होता है, यानी यह हैवी प्रोसेस्ड नहीं होता। नेचुरल फोटोग्राफी में एज डिटेक्शन स्पष्ट होता है, पोट्रेट मोड भी संतोषजक है। हालांकि, क्लोजअप फोटोग्राफी के लिए यह थोड़ा और बेहतर हो सकता था।


बैटरी : इस फोन में 68 वाट टर्बो चार्जर के साथ 7000 एमएएच की सिलिकन कार्बन बैटरी है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह जल्दी चार्ज हो जाती है। सामान्य प्रयोग में एक से डेढ़ दिन आराम से चला सकते हैं।


कीमत : फोन की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »