7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा OnePlus 15T, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरे के साथ करेगा एंट्री

 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा OnePlus 15T, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरे के साथ करेगा एंट्री



OnePlus 15T स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होगा। वनप्लस चाइना के प्रेसिडेंट ली जी ने इसकी 7500mAh बैटरी और 100W वायर्ड, 50W वायरलेस चार्जिंग की पुष्टि की है। ...और पढ़ें








टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस इन दिनों OnePlus 15T स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इस अपकमिंग फोन को टीज करना भी शुरू कर दिया है। वनप्लस चाइना के प्रेसिडेंट Li Jie ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपकमिंग OnePlus 15T स्मार्टफोन की बैटरी साइज और चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में जानकारी शेयर की है।

OnePlus 15T बैटरी और चार्जिंग

OnePlus 15T स्मार्टफोन में 7500mAh की बैटरी मिलेगी। यह फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। यानी OnePlus 15T बड़ी बैटरी के साथ आने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। आमतौर पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी का सपोर्ट नहीं मिलती है। बड़ी बैटरी होने के बाद भी वनप्लस 15T की थिकनेस मात्र 8.4mm और वजन करीब 194 ग्राम होगा।
इससे पहले Li Jie अपकमिंग OnePlus 15T स्मार्टफोन के कैमरा को लेकर भी डिटेल्स शेयर कर चुके हैं। इस फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर कौन सा होगा। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फोन में 50MP या 200MP का कैमरा मिल सकता है। यह 50-मेगापिक्सल Sony IMX906 या 200-मेगापिक्सल Samsung HP5 सेंसर हो सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 32MP का सेंसर मिलता है।


इसके साथ ही यह फोन IP68/IP69/69K-लेवल डस्क और वाटर रजिस्टेंस सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के ऑफिशियल इमेज से पता चलता है कि इसमें अल्ट्रा-थिन बैजल देखने को मिलेंगे। Gizmochina ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फोन में 6.31-इंच का OLED 1.5K पैनल दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।


OnePlus 15T स्मार्टफोन AnTuTu की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB की LPDDR5x RAM, औक 1TB की UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आएगा। AnTuTu बेंचमार्क पर इस फोन ने 4.45 मिलियन स्कोर हासिल किया है। इस फोन में मेटल फ्रेम मिलेगा।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »