7,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, सैटेलाइट कॉलिंग की सुविधा भी

 7,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, सैटेलाइट कॉलिंग की सुविधा भी



स्पेन के बार्सिलोना में MWC 2026 में Infinix Note 60 Ultra 5G फोन लॉन्च हुआ है। यह फ्लैगशिप मॉडल 7,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और सैटेलाइट कॉलिंग जैसी स ...और पढ़ें






MWC 2026: 7,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, सैटेलाइट कॉलिंग की सुविधा भी


 स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC 2026 जारी है। इस दौरान इंफीनिक्स ने अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Infinix Note 60 Ultra के नाम से अपना नया 5G फोन ग्लोबली लॉन्च किया है। ये डिवाइस हाल ही में लॉन्च हुए Infinix Note 60 लाइनअप में फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया गया है।


ये नया Note 60 Ultra कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए कुछ ग्लोबल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। यह डिवाइस चार कलर ऑप्शन और एक ही RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। कंपनी ने इस लेटेस्ट डिवाइस को Pininfarina के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है और खास बात यह है कि इस फोन में आपको Sound by Bose ऑडियो मिलने वाला है।
Infinix Note 60 Ultra की कितनी है कीमत?

कंपनी ने अभी तक इस ऑल न्यू Infinix Note 60 Ultra की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन को मलेशिया में कंपनी की वेबसाइट पर कुछ समय के लिए MYR 3,000 यानी लगभग 69,500 रुपये के प्राइस टैग पर लिस्ट किया गया था। इस कीमत पर फोन का 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट लिस्ट किया गया था।



Infinix Note 60 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 1.5K अल्ट्रा HDR AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है। कंपनी ने फोन की स्क्रीन साइज के बारे में नहीं बताया है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये 6.78-इंच का है।

खास सैटेलाइट कॉलिंग और मैसेजिंग फंक्शन भी

फोन को पावर देने के लिए Infinix Note 60 Ultra में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट मिल रहा है, जो 4nm प्रोसेस पर बना हुआ है। इतना ही नहीं इस हैंडसेट में नए सैटेलाइट कॉलिंग और मैसेजिंग फंक्शन का सपोर्ट भी है, जिसे सबसे पहले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2026 में दिखाया गया था।

Infinix Note 60 Ultra के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 60 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां Samsung ISOCELL HPE सेंसर वाला 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 100x तक जूम सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है।


साथ ही डिवाइस में 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला एक अनस्पेसिफाइड अल्ट्रावाइड कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस लगभग 48 मिनट में 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »