सिर्फ 10,999 रुपये में 6,300mAh बैटरी वाला 5G फोन, 32MP कैमरा के साथ 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले भी

 सिर्फ 10,999 रुपये में 6,300mAh बैटरी वाला 5G फोन, 32MP कैमरा के साथ 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले भी



पोको ने भारत में कुछ दिन पहले अपना नया POCO C85x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह बजट 5G डिवाइस 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर फ्लिपकार्ट पर अब बिक्री ...और पढ़ें




सिर्फ 10,999 रुपये में 6,300mAh बैटरी वाला 5G फोन, 32MP कैमरा के साथ 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले भी


POCO C85x 5G की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है।


इसमें 6,300mAh बैटरी और 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले है।


फोन में Unisoc T8300 प्रोसेसर और 32MP कैमरा मिलता है।


 पोको ने हाल ही में अपना नया POCO C85x 5G भारत में लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने अपनी बजट C-सीरीज के सबसे नए डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया है। ये डिवाइस एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में एक बड़ी बैटरी और एक बड़ी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। डिवाइस की सेल Flipkart पर शुरू हो गई है। ऐसे में अगर आप भी कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए पहले फोन की कीमत और ऑफर्स जान लेते हैं...

POCO C85x 5G की कीमत और ऑफर

POCO C85x 5G के बेस 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। फोन की सेल Flipkart पर शुरू हो चुकी है। खरीदार डिवाइस को ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं। डिवाइस पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और SBI क्रेडिट कार्ड पर 550 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है जिसके बाद तो फोन की कीमत और भी ज्यादा कम हो जाती है।
POCO C85x 5G के खास फीचर्स

POCO C85x 5G के खास फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका AdaptiveSync रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और फोन में 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है। इतना ही नहीं इस फोन में 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में कम ब्लू लाइट, फ़्लिकर-फ़्री देखने और सर्कैडियन-फ़्रेंडली डिस्प्ले सेटिंग के लिए TÜV Rheinland सर्टिफ़िकेशन भी मिल रहा है।

फोन को पावर देने के लिए डिवाइस में Unisoc T8300 प्रोसेसर है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। साथ ही फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक की स्टोरेज मिल रही है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा POCO C85x 5G में 6,300mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

POCO C85x 5G के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ दो कैमरों का सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 32MP का है। POCO ने दूसरे कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। डिवाइस में सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का कैमरा दिया है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »