स्मार्टफोन, Smart TV और लैपटॉप होंगे महंगे: 7% से 10% तक बढ़ सकती हैं कीमतें, आखिर क्या है वजह?

 स्मार्टफोन, Smart TV और लैपटॉप होंगे महंगे: 7% से 10% तक बढ़ सकती हैं कीमतें, आखिर क्या है वजह?



आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग से मेमोरी चिप्स की मांग में भारी वृद्धि हुई है, जिससे स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप जैसे उपभोक्ता इलेक ...और पढ़ें







स्मार्टफोन, Smart TV और लैपटॉप होंगे महंगे: 7% से 10% तक बढ़ सकती है कीमतें, आखिर क्या है वजह?


AI से मेमोरी चिप्स की मांग बढ़ी, आपूर्ति घटी।


स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप 7-10% महंगे हो सकते हैं।


बढ़ती लागत का बोझ अब ग्राहकों पर पड़ेगा।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के तेजी से बढ़ते यूज का असर अब आम लोगों की जेब पर जल्द ही भारी पड़ सकता है। जी हां, इंडस्ट्री रिपोर्ट्स से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि डेटा सेंटर और सर्वर में मेमोरी चिप की बढ़ती डिमांड के कारण कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए चिप की सप्लाई काफी कम हो रही है। इसी का सीधा असर आने वाले वक्त में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप जैसी डिवाइसेज की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।


हालिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि अगर सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो इस साल इन इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतों में 7% से 10% तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मेमोरी चिप्स की बढ़ती कॉस्ट कंपनियों के लिए प्रोडक्शन और भी महंगा बना रही है, जिसका बोझ अब ग्राहकों पर पड़ सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...


AI की बढ़ती डिमांड से बढ़ रहा दबाव?

स्मार्टफोन से लेकर कई डिवाइस में AI टेक्नोलॉजी के तेजी से विस्तार के चलते डेटा सेंटर और सर्वर के लिए हाई-बैंडविड्थ मेमोरी और सर्वर-ग्रेड DRAM की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। चिप बनाने वाली कंपनियां अब ज्यादा प्रॉफिट वाले इन प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रही हैं, जिससे कंज्यूमर-ग्रेड मेमोरी चिप्स का प्रोडक्शन काफी गिरा है।


इसी कारण से स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी चिप्स की उपलब्धता भी कम हो रही है और उनकी कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »