लॉन्च करने की हो रही तैयारी, हो जाएगी Skoda Honda को टेंशन
हुंडई की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से अपनी मिड-साइज सेडान Hyundai Verna के Facelift ...और पढ़ें

वरना फेसलिफ्ट को दक्षिण कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया
फ्रंट, रियर बंपर और डैशबोर्ड में बदलाव की उम्मीद की जा रही है
विदेशों के साथ ही भारत में 2026 के मध्य तक हो सकती है लॉन्च
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल हुंडई की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर Hyundai Verna को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार के Facelift को हाल में ही साउथ कोरिया में देखा गया है। इस दौरान क्या जानकारी मिली है। भारत में इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
हुंडई कर रही लॉन्च की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई मोटर्स की ओर से मिड साइज सेडान कार वरना के फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले इस सेडान कार को टेस्ट किया जा रहा है।
क्या मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार के फेसलिफ्ट को साउथ कोरिया में हाल में ही देखा गया है। जिस दौरान इस कार के फ्रंट बंपर, रियर बंपर और डैशबोर्ड को पूरी तरह से ढंका हुआ था। जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि इस कार के फ्रंट और रियर बंपर के साथ ही इंटीरियर में मुख्य तौर पर डैशबोर्ड में ही बदलाव किए जा सकते हैं।
मिलेंगे कौन से फीचर
निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसके फेसलिफ्ट की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसके फ्रंट और रियर बंपर के डिजाइन में बदलाव के साथ ही नई हेडलाइट, नए टेल लैंप, नया स्क्रीन सेटअप और फीचर्स को दिया जा सकता है।
इंजन में नहीं होगा बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई वरना के फेसलिफ्ट में भी उसी इंजन का उपयोग किया जा सकता है जिसे मौजूदा वर्जन में ऑफर किया जाता है। इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल और डीजल इंजन ही दिया जा सकता है।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से इसके लॉन्च को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Hyundai Verna Facelift को भारत में 2026 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है।
किनसे है मुकाबला
हुंडई की ओर से वरना को मिड साइज सेडान कार के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस सेडान कार का बाजार में सीधा मुकाबला Skoda Slavia, Honda City, Volkswagen Virtus जैसी कारों के साथ होता है।