Samsung का 5G फोन सिर्फ 8,999 रुपये में, 5000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा भी

 Samsung का 5G फोन सिर्फ 8,999 रुपये में, 5000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा भी



फ्लिपकार्ट पर सैमसंग के 5G फोन पर शानदार डील मिल रही है। 12,499 रुपये का यह फोन अब केवल 8,999 रुपये में उपलब्ध है, जिससे 3,500 रुपये की सीधी छूट मिल र ...और पढ़ें







Samsung का 5G फोन सिर्फ 8,999 रुपये में, 5000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा भी


सैमसंग 5G फोन फ्लिपकार्ट पर 8,999 रुपये में उपलब्ध।


5000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स।


MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट और 90Hz डिस्प्ले।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से 10 हजार रुपये के बजट में कोई अच्छे ब्रांड का स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो फ्लिपकार्ट आपके लिए जबरदस्त डील लाया है, जहां से आप इस वक्त सैमसंग के एक बजट फोन को शानदार डिस्काउंट के साथ अपना बना सकते हैं।


इस फोन की कीमत वैसे तो 12,499 रुपये है, लेकिन अभी आप इस फोन को बिना किसी बैंक ऑफर के भी शानदार छूट के साथ ले सकते हैं और फोन को सिर्फ 8,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। कीमत के हिसाब से इस फोन में काफी अच्छे फीचर्स भी मिल रहे हैं। डिवाइस 5000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस है। फोन में और भी कई खूबियां है, लेकिन इससे पहले चलिए डील के बारे में जान लेते हैं..
Samsung Galaxy F06 5G पर डिस्काउंट ऑफर

सैमसंग के इस फोन की एक्चुअल प्राइस वैसे तो 12,499 रुपये है, लेकिन अभी आप इस फोन को फ्लिपकार्ट से सिर्फ 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी अभी इस फोन पर 3,500 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं इस फोन पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट और Flipkart SBI Credit कार्ड के साथ 5% तक का कैशबैक मिल रहा है।

Samsung Galaxy F06 5G के खास फीचर्स

Samsung Galaxy F06 5G के खास फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले देखने को मिल रहा है जिसमें स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। साथ ही ये फोन MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट से लैस है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी ऑफर करता है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा है जिसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है।


साथ ही डिवाइस में सामने की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट की बात करें तो फोन One UI 7 (Android 15) पर चलता है, जिसमें 4 जेनरेशन के OS अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »