Jio का नया JioHome Cricket Offer लॉन्च, सिर्फ ₹99 में OTT बेनिफिट्स के साथ मिल रहा इतना कुछ
रिलायंस जियो ने T20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने ब्रॉडबैंड और एंटरटेनमेंट यूजर्स के लिए नया JioHome क्रिकेट ऑफर लॉन्च किया है। इस लिमिटेड-टाइम ऑफर में ₹99 ...और पढ़ें

Jio का नया JioHome Cricket Offer लॉन्च, सिर्फ ₹99 में OTT बेनिफिट्स के साथ मिल रहा इतना कुछ
₹99 के पावर प्ले पास से मिलेगा लाभ।
एक महीने का फ्री JioHome ब्रॉडबैंड और कैशबैक।
30Mbps स्पीड, 4K स्ट्रीमिंग और 20+ OTT ऐप्स।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों ICC Men’s T20 World Cup चल रहा है। इसी बीच रिलायंस जियो ने अपने ब्रॉडबैंड और एंटरटेनमेंट यूजर्स के लिए एक नया लिमिटेड-टाइम JioHome Cricket Offer लॉन्च कर दिया है। ये खास ऑफर खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो क्रिकेट सीजन के दौरान घर की इंटरनेट कनेक्टिविटी में बड़ा अपग्रेड करना चाहते हैं।
दरअसल कंपनी ने इस ऑफर को एक वैल्यू-पैक पैकेज के तौर पर पेश किया है, जिसमें ब्रॉडबैंड, लाइव टीवी और OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस एक ही सब्सक्रिप्शन में देखने को मिल रहा है। इसमें कम कीमत पर ज्यादा बेनिफिट्स मिल रहे हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
सिर्फ 99 रुपये के Power Play Pass से फायदा
दरअसल जियो का ये ऑफर 99 रुपये कीमत वाले Power Play Pass के जरिए मिल रहा है। इसे यूजर्स कंपनी की वेबसाइट या MyJio ऐप से बेहद आसानी से खरीद सकते हैं। पास एक्टिवेट करने के बाद आप पहले रिचार्ज पर एक महीने का फ्री JioHome ब्रॉडबैंड बेनिफिट ले सकते हैं, जिसकी कीमत ₹707 बताई जा रही है।
इतना ही नहीं कंपनी कुल 750 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। ये कैशबैक आपको 5 अलग-अलग वाउचर के रूप में मिलेगा, जिनमें हर एक की कीमत 150 रुपये होने वाली है। इन वाउचर का इस्तेमाल आप आने वाले रिचार्ज पर कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक इस पास के तहत आपको टोटल ₹1,457 तक का बेनिफिट मिलेगा।
4K में लाइव मैच का ले पाएंगे मजा
इस खास ब्रॉडबैंड ऑफर के तहत यूजर्स को 30Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलने वाली है जिसके साथ आप 4K स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं। ग्राहक चुनिंदा मैच के लिए मल्टी-कैमरा व्यूइंग फीचर भी एक्सेस कर सकेंगे। आप इन लाइव मैच को JioHotstar के जरिए सपोर्टेड स्मार्ट टीवी या जियो के 4K सेट-टॉप बॉक्स पर देख सकेंगे। इतना ही नहीं प्लान में 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिल रहा है।
20 से ज्यादा OTT एप्स का फ्री एक्सेस भी
इसके अलावा प्लान में JioHome Cricket Offer के तहत 20 से ज्यादा OTT एप्स का एक्सेस भी फ्री में दिया जा रहा है। इनमें SonyLIV, ZEE5, SunNXT समेत कई अन्य प्लेटफॉर्म शामिल हैं। हालांकि ये OTT एप्स की उपलब्धता सब्सक्रिप्शन टियर पर डिपेंड करेगी।