कार की स्क्रीन पर देख पाएंगे iPhone के वीडियो, Apple ला रहा है ये जबरदस्त फीचर
एप्पल ने iOS 26.4 बीटा जारी किया है, जिसमें कारप्ले पर वीडियो प्लेबैक सपोर्ट शामिल है। अब आईफोन से एयरप्ले के जरिए कार की स्क्रीन पर वीडियो स्ट्रीम कि ...और पढ़ें

कार की स्क्रीन पर देख पाएंगे iPhone के वीडियो, Apple ला रहा है ये जबरदस्त फीचर
कारप्ले पर अब वीडियो प्लेबैक सपोर्ट मिलेगा।
सुरक्षा के लिए गाड़ी रुकने पर ही वीडियो चलेंगे।
वॉयस-बेस्ड ऐप्स को भी कारप्ले में जोड़ा गया।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल इन दिनों न सिर्फ अपने आईफोन के लिए बल्कि कारप्ले प्लेटफॉर्म को भी लगातार अपग्रेड कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने iOS 26.4 का बीटा वर्जन जारी किया है जिसके साथ कई नए फीचर्स को पेश किया गया है, जिसके तहत अब कारप्ले पर वीडियो प्लेबैक सपोर्ट को भी आखिरकार जोड़ा दिया गया है।
जी हां, ये डिटेल्स तब सामने आई हैं जब कंपनी ने अपने डेवलपर डॉक्यूमेंटेशन को अपडेट किया। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब यूजर्स अपनी कार की स्क्रीन पर iPhone से वीडियो स्ट्रीम कर पाएंगे। हालांकि, सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए वीडियो प्लेबैक सिर्फ तभी काम करेगा जब गाड़ी चल नहीं रही होगी। इसका मतलब है कि ड्राइविंग के दौरान ये फीचर काम नहीं करेगा।
कार की डिस्प्ले पर स्ट्रीम होगा वीडियो
दरअसल एप्पल ने इस फीचर को AirPlay के जरिए संभव बनाया है। आसान शब्दों में कहें तो वीडियो सीधे कारप्ले में किसी अलग एप के जरिए नहीं चलेगा, बल्कि iPhone से AirPlay के जरिये कार की डिस्प्ले पर स्ट्रीम होगा।
क्या सभी गाड़ियों में मिलेगा सपोर्ट?
अब बहुत से लोगों के मन में ये सवाल भी जरूर आएगा कि क्या ये फीचर सभी गाड़ियों में काम करेगा? तो आपको बता दें कंपनी के डेवलपर गाइड के मुताबिक इस फीचर का लाभ उठाने के लिए वाहन निर्माताओं को अपने इंफोटेनमेंट सिस्टम में CarPlay के साथ AirPlay वीडियो सपोर्ट इंटीग्रेट करना पड़ेगा। इसलिए ये जरूरी नहीं है कि सभी मौजूदा CarPlay सपोर्ट करने वाली गाड़ियों में ये फीचर मिले। हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कंपैटिबिलिटी पर भी इसकी उपलब्धता डिपेंड कर सकती है।
वॉयस-बेस्ड AI एप्स को भी मिला सपोर्ट
इतना ही नहीं इस नए iOS 26.4 बीटा अपडेट में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब कारप्ले में वॉयस-बेस्ड कन्वर्सेशनल एप्स को भी परमिशन दी गई है, यानी ऐसे एप्स जो वॉयस कमांड के जरिए काम कर सकते हैं, उन्हें अब कारप्ले प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट किया जा सकता है।
फिलहाल iOS 26.4 अपडेट बीटा वर्जन में उपलब्ध है और आम यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है। हालांकि कंपनी जल्द ही इसे सभी के लिए जारी कर सकती है।