सबसे सस्ते iPhone 17e से लेकर बजट MacBook तक, 4 मार्च को Apple दे सकता है बड़ा तोहफा!
Apple 4 मार्च को एक 'स्पेशल एक्सपीरियंस' इवेंट आयोजित कर रहा है, जिसमें न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में आमने-सामने मुलाकातें होंगी। इसमें ग्लोबल लाइवस्ट् ...और पढ़ें

कई महीनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि एप्पल 2026 की पहली तिमाही में नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इसी बीच कंपनी ने 4 मार्च को होने वाले साल के पहले इवेंट को ऑफिशियली कन्फर्म भी कर दिया है। जी हां, Apple इसे “स्पेशल Apple एक्सपीरियंस” बता रहा है, जिसमें न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में आमने-सामने मिलने की प्लानिंग की गई है।
खास बात ये है कि अभी तक ग्लोबल लाइवस्ट्रीम की कोई पुष्टि नहीं हुई है, जिससे रेगुलर कीनोट के बजाय ज्यादा हैंड्स-ऑन शोकेस का संकेत मिल रहा है। फैंस भी अब इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इवेंट में कम कीमत वाले MacBook और नए iPads और सस्ते आईफोन iPhone 17e को पेश किया जा सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
iPhone 17e देगा कम कीमत पर फ्लैगशिप फीचर्स
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि iPhone 17e इस 4 मार्च को होने वाले इवेंट का मुख्य आकर्षण होने वाला है। यह डिवाइस iPhone 16e की जगह लेगा। ये फोन Apple की ज्यादा किफायती iPhone देने की स्ट्रैटेजी को जारी रखेगा।
शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इतना ही नहीं फोन में आखिरकार पुराने नॉच स्टाइल की जगह डायनामिक आइलैंड डिजाइन भी मिल सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह Apple के एंट्री टियर लाइनअप के लिए एक बड़ा डिजाइन चेंज होने वाला है।
बजट MacBook, iPads
न सिर्फ सस्ता आइफोर बल्कि इस इवेंट में MacBook अपडेट्स की भी काफी उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार नया एंट्री लेवल मैकबुक आ रहा है जो आम M सीरीज चिप के बजाय iPhone क्लास A सीरीज प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस मॉडल में थोड़ा छोटा डिस्प्ले मिल सकता है, एल्युमिनियम बॉडी और कई कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। अगर बजट मैकबुक सच में आ रहा है, तो यह एक ऐसा प्रोडक्ट बन जाएगा जो स्टूडेंट्स को काफी पसंद आएगा।
इसके अलावा, टैबलेट की बात करें तो कंपनी स्टैंडर्ड iPad और iPad Air के रिफ्रेश्ड वर्शन पेश कर सकती है। इस बार चिप अपग्रेड की उम्मीद है, जिससे परफॉर्मेंस में अपग्रेड हो सकता है और सॉफ्टवेयर सपोर्ट साइकिल बढ़ सकता है।