Google ने पेश किया Nano Banana 2 नया AI इमेज जेनरेशन मॉडल, खूबियां और कैसे मिलेगा एक्सेस

 Google ने पेश किया Nano Banana 2 नया AI इमेज जेनरेशन मॉडल, खूबियां और कैसे मिलेगा एक्सेस



Google ने अपना नया एआई इमेज जेनरेशन मॉडल Nano Banana 2 (Gemini 3.1 Flash Image) लॉन्च किया है। यह तेज़ इमेज जेनरेशन, एडिटिंग और बेहतर टेक्स्ट हैंडलिंग ...और पढ़ें





Google ने अपने एआई इमेज जेनरेशन मॉडल का लेटेस्ट मॉडल Nano Banana 2 पेश किया है। यह नया मॉडल Gemini 3.1 Flash Image के नाम से भी जाना जा रहा है, जो ऑरिजनल नैनो बनाना पर आधारित है, जो इमेज एडिटिंग स्किल के लिए पॉपुलर है। इसके साथ ही Nano Banana Pro एडवांस इंटेलिजेंस और स्टुडियो-क्वालिटी क्रिएटिव कंट्रोल के लिए बेस्ट है। गूगल का कहना है कि लेटेस्ट Nano Banana 2 में इन दोनों से बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफर करेगा।

Nano Banana 2 की खूबियां



गूगल ने Nano Banana 2 को फास्ट इमेज जेनरेशन, एडिटिंग और क्विक एडिट के लिए डिजाइन किया है। यह Gemini की नॉलेट और रियल-टाइम वेब इन्फॉर्मेंशन का यूज कर एक्यूरेट विजुअल क्रिएट करेगा। इन खूबियों की मदद से यह बेहतरीन इन्फोग्राफिक्स, सिंपल डायग्राम और डेटा बेस विजुअल जेनरेट करेगा।
गूगल का कहना है कि यह मॉडल इमेज में टेस्ट को पहले से बेहतर तरीके से हैंडल करेगा। यानी यूजर्स इमेज में क्लीयर और पढ़ने लायक टेक्स्ट लगा पाएंगे। यह नया मॉडल सोशल मीडिया पोस्ट तैयार करने के लिए बेस्ट ऑप्शन बनेगा। इसके साथ ही यह मॉडल इमेज टेक्स्ट को ट्रांसलेट भी कर पाएंगे।


Google ने लेटेस्ट Nano Banana 2 मॉडल में क्रिएटिव कंट्रोल को भी इंप्रूव किया है। कंपनी का दावा है कि यह अलग-अलग आस्पेक्ट रेशियो और 512 पिक्सल से 4K रिजोल्यूशन की इमेज तैयार कर सकता है।
कैसे मिलेगा Google Nano Banana 2 का एक्सेस

Nano Banana 2 को गूगल के सभी प्रोडक्ट्स के साथ रोलआउट किया जा रहा है। इसे Gemini app, Google Search के AI Mode और Lens, AI Studio और Gemini API, Google Cloud के Vertex AI, Flow और Google Ads में यूज किया जा सकता है। यह नया मॉडल गूगल के सभी एआई मॉडल पर इमेज जेनरेशन के लिए लाइव हो चुका है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »