International Women's Day के मौके पर गूगल ने शेयर किया शानदार डूडल, जानें क्या है इसमें खास

International Women's Day के मौके पर गूगल ने शेयर किया शानदार डूडल, जानें क्या है इसमें खास

International Womens Day के अवसर पर दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने खास डूडल तैयार किया है। गूगल का यह डूडल साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग और मैथ्स (STEM) के क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका को दर्शाने के लिए बनाया गया है। इस साल महिला दिवस की थीम Accelerate Action है। यूएन ने साल 1975 में महिला दिवस का ऑफिशियल एलान किया था।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने शेयर किया डूडल


 8 मार्च को हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने अपने सर्च इंजन के लिए स्पेशल डूडल जारी किया है। यह डूडल साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स (STEM) क्षेत्र में महिलाओं की अभूतपूर्व उपलब्धियों को दर्शाता है।


गूगल डूडल की खासियत
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गूगल के इस खास डूडल में STEM क्षेत्र में महिलाओं उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसके साथ ही डूडल में स्पेस एक्सप्लोरेशन, प्राचीन खोज और फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के क्षेत्र में लैब रिसर्च के दौरान आयाम स्थापित करने में महिलाओं के योगदान पर भी फोकस किया है।

इसके साथ ही डूडल में गूगल ने एक महत्वपूर्ण फेक्ट भी शेयर किया है। इसके मुताबिक ग्लोबल STEM वर्सफोर्स में फिलहाल महिलाओं की हिस्सेदारी सिर्फ 29 प्रतिशत है। यह डेटा दिखाता है कि एसटीईएम क्षेत्र में जेंडर इक्वेलिटी की दिशा में अब भी हमें लंबा सफर तय करना बाकी है।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व


संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने पहली बार 1975 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को ऑफिशियल रूप से मान्यता दी थी। तब से लेकर अब तक हर साल 8 मार्च को यह दिवस महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की इस साल की थीम "Accelerate Action" है। इस थीम का उद्देश्य महिलाओं की प्रगति में तेजी लाने के लिए प्रभावी रणनीतियों, संसाधनों और गतिविधियों को पहचानना और उन्हें सशक्त बनाना है।

गूगल डूडल क्या है?

Google Doodle गूगल के सर्च इंजन आर्टवर्क आधारित थी है। गूगल इसे किसी खास अवसर पर अपने होमपेज पर डिस्प्ले करता है। गूगल ने 1998 में पहली बार डूडल बनाया गया था, जब लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने इसे बर्निंग मैन फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया था।

इसके साथ ही पहला अंतरराष्ट्रीय डूडल 2000 में फ्रांस के बैस्टिल डे के मौके पर जारी किया गया था। वहीं, 2010 में गूगल ने पहली बार इंटरैक्टिव गेम डूडल रिलीज किया था। यह पॉपुलर गेम Pac-Man के 30वीं एनिवर्सरी पर रिलीज किया गया था। 

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »