अमेरिका में आखिर ऐसा क्या कर रहे हैं एलन मस्क, राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा - Great Job

 अमेरिका में आखिर ऐसा क्या कर रहे हैं एलन मस्क, राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा - Great Job


अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद एलन मस्क को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) की जिम्मेदारी दी गई है। सरकारी एजेंसी पूरी जिम्मेदारी से काम करें इसके लिए मस्क वही रणनीति अपना रहे हैं जो उन्होंने ट्विटर को खरीदने के बाद अपनाई थी। उनका फोकस सरकारी कर्मचारियों को पहले से अधिक प्रोडक्टिव और रिस्पॉन्सिबल बनाने पर है।

एलन मस्क सरकारी कर्मचारियों के लिए ला रहे हैं नई पॉलिसी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की फेडरल वर्कफोर्स में सुधार की कोशिशों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने और अधिक आक्रामक रुख अपनाने को भी कहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि एलन अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि वे और आक्रामक हों। याद रखें, हमें अपने देश को बचाना है और इसे पहले से भी महान बनाना है।


राष्ट्रपति ट्रंप की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए एलन मस्क ने लिखा कि ऐसा ही होगा। इसके तुरंत बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि जल्द ही फेडरल कर्मचारियों के लिए एक नई पॉलिसी का एलान किया जाएगा।

मस्क ने अपनी पोस्ट में लिखा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशों के अनुसार, सभी फेडरल कर्मचारियों को जल्द ही एक ईमेल मिलेगा, जिसमें पूछा जाएगा कि उन्होंने पिछले सप्ताह क्या किया। इसका जवाब न देने को इस्तीफे के रूप में माना जाएगा।

क्या है एलन मस्क की रणनीति?

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद एलन मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) की जिम्मेदारी दी गई है। वह सरकारी एजेंसियों में वही रणनीति अपना रहे हैं, जो उन्होंने ट्विटर को खरीदने के बाद लागू की थी। फेडरल कर्मचारियों के लिए उन्होंने कई बदलाव किए हैं।

कर्मचारियों की रिस्पॉन्सिबिलिटी और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए सख्त पॉलिसी
सरकारी कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम खत्म कर, ऑफिस लौटने का आदेशसरकारी एजेंसियों में बाय-आउट ऑफ

एलन मस्क के आने के बाद से अब तक फेडरल वर्कफोर्स के 3 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी (लगभग 77,000) ने बाय आउट ऑफर स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा DOGE ने 39 फेडरल डिपार्टमेंट और एजेंसियों में 1,000 से अधिक गैर-जरूरी कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिया है।



DOGE का यह भी दावा है कि इन सुधारों के कारण अब तक फेडरल खर्च में लगभग 55 अरब डॉलर की बचत हो चुकी है। हालांकि, विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इसमें से केवल 16 अरब डॉलर की बचत का ही स्पष्ट विवरण उपलब्ध है।

आलोचना का सामना भी कर रहे मस्कएलन मस्क की इन पॉलिसी को लागू करने का उद्देश्य फेडरल वर्कफोर्स को अधिक प्रोडक्टिव और रिस्पॉन्सिबल बनाना है। हालांकि, इन नई पॉलिसी की खूब आलोचना हो रही है। इनकी वजह से कई कर्मचारियों को जबरन इस्तीफा देना पड़ रहा है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि ये बदलाव अमेरिकी प्रशासन और सरकारी सेवाओं को कितना प्रभावित करेंगे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »