वैश्विक चुनौतियों के बावजूद पहली तिमाही में सकारात्मक रहा निर्यात, अप्रैल-मई के दौरान वस्तु निर्यात 5.1 फीसदी की तेजी
मई में निर्यात के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद जून और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह सकारात्मक क्षेत्र में रहा है। सेवा क्षेत्र में वृद्धि से कुल निर्यात बढ़ाने में मदद मिल रही है। मई में भारत का वस्तु निर्यात 9.1 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब डॉलर हो गया। सरकार ने डिजिटल इंडिया मिशन से सेवा क्षेत्र को बढ़ावा मिला है।

HIGHLIGHTSअप्रैल-मई के दौरान वस्तु निर्यात 5.1 प्रतिशत बढ़कर 73.12 अरब डॉलर रहा
अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरें कम होने के बाद एफडीआई में तेजी आई
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मई में निर्यात के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद जून और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह सकारात्मक क्षेत्र में रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा क्षेत्र में वृद्धि से कुल निर्यात बढ़ाने में मदद मिल रही है। मई में भारत का वस्तु निर्यात 9.1 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब डॉलर हो गया।
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान निर्यात 5.1 प्रतिशत बढ़कर 73.12 अरब डालर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय आधिकारिक तौर पर जून के निर्यात आंकड़े 15 जुलाई यानी सोमवार को जारी करेगा।
.jpeg)
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा
चल रहे दो युद्धों (रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास), लाल सागर संकट और कंटेनर की कमी के मुद्दों के बावजूद हमारा निर्यात सकारात्मक क्षेत्र में है। हमारे पास एक और लाभ यह है कि सेवा निर्यात में तेज गति से वृद्धि हो रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने डिजिटल इंडिया मिशन से सेवा क्षेत्र को बढ़ावा मिला है। गोयल ने कहा कि देश में 4जी और 5जी की शुरुआत से भी भारत के सेवा निर्यात को मदद मिल रही है। पिछले महीने मंत्री ने कहा था कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद इस वित्त वर्ष में भारत का वस्तु और सेवा निर्यात 800 अरब डॉलर के पार जाने की उम्मीद है।
2023-24 में निर्यात 778.2 अरब डॉलर रहा। इसमें वस्तु निर्यात 437.1 अरब डालर और सेवा निर्यात 341 अरब डॉलर रहा। देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंदी की स्थिति में सुधार होने और अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरें कम होने के बाद प्रवाह में वृद्धि होगी।